BREAKING NEWS
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट TOXIC : बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पटना में अलग ही जलवा! 9.5 लाख में बिकी सोने-हीरे के ब्रेसलेट वाली राखी रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ? जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद? पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
WA f 𝕏
होमTech8000mAh बैटरी वाला Realme P4s 5G भारत में लॉन्च, P...
Tech

8000mAh बैटरी वाला Realme P4s 5G भारत में लॉन्च, Philips भी वापसी करने को तैयार, पढ़ें प्रमुख खबरें

8000mAh बैटरी वाला Realme P4s 5G भारत में लॉन्च, Philips भी वापसी करने को तैयार, पढ़ें प्रमुख खबरें — पूरी खबर और ताज़ा अपडेट यहाँ पढ़ें।

8000mAh बैटरी वाला Realme P4s 5G भारत में लॉन्च, Philips भी वापसी करने को तैयार, पढ़ें प्रमुख खबरें

Realme ने भारत में अपना Realme P4s 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी है। यह फोन 50MP मेन कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा, लंबे समय बाद Philips फिर से अपने स्मार्टफोन भारत में लाने के लिए तैयारी में है। फोन में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। साथ ही, Vivo V80 Lite 5G फोन भी भारत में जल्द लॉन्च होगा। हालांकि वह अपने चीनी वेरिएंट से अलग होगा। आइये, सारी खबरें डिटेल में जानते हैं।

Realme P4s 5G भारत में लॉन्च
Realme P4s 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6.78 इंच की Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 8,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

V50MP OIS कैमरा के साथ आएगा Vivo V80 Lite 5G
Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 Lite 5G लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन स्लीक और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसी खूबियां दी गई हैं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार भारत में पेश होने वाला इसका भारतीय वेरिएंट ग्लोबल मॉडल मॉडल से काफी अलग होगा। कंपनी भारत में इसे अलग प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और एक नए प्राइस प्वाइंट के साथ पेश करने वाली है।

Philips भारत में ला रहा 5G फोन
Philips ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी वापसी की तैयारी कर ली है। कंपनी अपने नए Philips 5G स्मार्टफोन को पेश करेगी। Philips S7221 बजट और मिड-रेंज सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें यूजर्स को 5G कनेक्टिविटी के साथ एक दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन में HD+ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। कंपनी इस डिवाइस के जरिए भारतीय बाजार में किफायती 5G स्मार्टफोन ला रही है। फोन के लिए अमेजन पर एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। लिस्टिंग के साथ, डिवाइस के बारे में कुछ जरूरी डिटेल भी बताई गई हैं।

संबंधित खबरें