फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित एक होटल में 25 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (25) पुत्र सूरजा राम निवासी भट्टू कलां के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रवीण नियमित रूप से होटल में कमरा किराये पर लेता था और शाम को वापस चला जाता था। मंगलवार को वह होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।