BREAKING NEWS
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट TOXIC : बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पटना में अलग ही जलवा! 9.5 लाख में बिकी सोने-हीरे के ब्रेसलेट वाली राखी रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ? जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद? पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
WA f 𝕏
होमNationalकल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों मे...
National ब्रेकिंग न्यूज़

कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट — पूरी खबर और ताज़ा अपडेट यहाँ पढ़ें।

कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

कल का मौसम 29 अगस्त 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 29 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है। किसानों, मछुआरों और आम लोगों को बेहद सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस तूफानी हवा के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। यात्री घने जंगल के इलाकों से यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में अगले कुछ घंटे भारी रहने वाले हैं। यहां के कई जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाएं मौसम को और बिगाड़ने का काम कर सकता है। वहीं, 6 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। नदी के निचले इलाकों से लोगों को दूर हटने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कल यानी 29 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं...

देश के 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 29 अगस्त को देश के 21 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली(29 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 29 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी(29 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): मेरठ, गाजियाबाद, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, एटा, गोंडा, बलिया, सोनभद्र, महाराजगंज, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बांदा और झांसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार (29-30 अगस्त- तेज बारिश और तूफान की चेतावनी): सिवान, पटना, गया, जहानाबाद, सारण, बक्सर, रोहतास, गोपालगंज, बांका, कैमूर, भोजपुर, नवादा, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पू्र्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय और खगड़िया भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

झारखंड (29 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, रांची, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, देवघर, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, रांची में 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (29 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, देहरादून में 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल (29 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): बिलासपुर, ऊना, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, हमीरपुर, ऊना और सोलन में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर (29-30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): राजौरी, उधमपुर, गांदलबल, जम्मू, कुलगाम, कठुआ, किश्तवाड़, अनंतनाग, पुंछ और डोडा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


शहर अधिकतम तापमान (29 अगस्त) न्यूनतम तापमान (29 अगस्त)
दिल्ली 36°C 28°C
मुंबई 31°C 27°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 33°C 27°C
लखनऊ 32°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 28°C 23°C
भोपाल 28°C 23°C
जयपुर 34°C 25°C
शिमला 26°C 20°C
नैनीताल 24°C 20°C

 

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा

पश्चिम बंगाल(29 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): हावड़ा, मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, कोलकाता, बीरभूम, नादिया, दुर्गापुर, जलपाईगुड़ी और दुर्गापुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब (29 अगस्त-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): बठिंडा, मनसा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (29 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, पाली और जोधपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (29 अगस्त- बारिश-तूफान का अलर्ट): विदिशा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया और जबलपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

छत्तीसगढ़ में कल मौसम कैसा रहेगा

छत्तीसगढ़(29 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): धमतरी, कोरबा, गरियाबंद, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर, महासमुंद, दुर्ग और रायगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा में कल मौसम कैसा रहेगा

ओडिशा(29 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पुरी, बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, मयूरभंज और संबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

संबंधित खबरें

भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर
National ब्रेकिंग

भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर

Hypersonic Missile: भारत अपने डिफेंस सिस्‍टम को मॉडर्न वॉरफेयर के लिहाज से अपग्रेड कर रहा है. आर्मी,...

16 days ago 8 views
रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ?
National ब्रेकिंग

रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ?

रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के इस पावन त्योहार पर प्रधान...

18 days ago 9 views
मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद?
National ब्रेकिंग

मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद?

मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्...

21 days ago 7 views
BJP महासचिव बनते ही स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी को ऐसा क्या बोल दिया हिल गई "कांग्रेस' ?
National

BJP महासचिव बनते ही स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी को ऐसा क्या बोल दिया हिल गई "कांग्रेस' ?

BJP महासचिव बनते ही स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी को ऐसा क्या बोल दिया हिल गई "कांग्रेस' ? — पूरी खबर...

22 days ago 11 views