दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के धरना-प्रदर्शन (CJP Protest) के बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। संसद मार्ग और टॉलस्टाय मार्ग सहित कई संवेदनशील इलाकों में भारी बैरिकेडिंग की गई है तथा बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं पर भी असर पड़ा है और कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है।
CJP ने शुक्रवार को पूरे देश में जिला स्तर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। संगठन ने एक्स पर जारी पोस्टर के माध्यम से सभी छात्र संगठनों से एकजुट होकर प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है। संगठन का कहना है कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाएंगे।