आजकल के युवाओं और किशोरों में टैटू (Tattoo) बनवाने का जबरदस्त क्रेज है। लेकिन फैशन का यह शौक उनके भविष्य, विशेषकर सेना और सरकारी नौकरी के सपने पर भारी पड़ रहा है। कानपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों से सामने आए हालिया आंकड़े चौंकाने वाले हैं, जहां शरीर पर टैटू गुदवाने के कारण 1,000 से अधिक छात्रों को नेशनल कैडेट कोर (NCC) में दाखिले के समय स्क्रीनिंग राउंड से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
NCC और कॉलेजों ने जारी की चेतावनी
दयानंद कॉलेज की एएनओ (ANO) कैप्टन शुभ्रा राजपूत के अनुसार, हाल ही में दो ऐसे उम्मीदवार आए थे, जिन्हें फिजिकल टेस्ट के दौरान शरीर पर टैटू होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया। जानकारी के अभाव में युवा अपना नुकसान कर रहे हैं।