सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है. इसमें अमिताभ बच्चन एक शानदार गोल्फ कोर्स में दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में वे गोल्फ और जिंदगी के बीच समानता बताते हुए कहते हैं कि हर बार पहला जवाब सही नहीं होता. इसलिए किसी भी फैसले से पहले रुक कर सोचने और फिर सही जवाब चुनने की जरूरत होती है.
वह प्रोमो में कहते हुए दिखाई देते हैं कि, “बचपन में हमें सिखाया जाता था कि जो सबसे पहले जवाब दे, वह सही होता है. लेकिन जिंदगी में हर बार पहला जवाब सही नहीं होता, इसलिए इस बार केबीसी में जवाब देने से पहले थोड़ा रुकना और सोचना जरूरी होगा, समझे? इस बार... पहले सोचना पड़ेगा.”
इस आसान लेकिन असरदार संदेश के जरिए प्रोमो केबीसी के एक नए अंदाज की झलक दिखाता है. इस बार प्रतियोगियों को किसी भी सवाल का जवाब जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सोच-समझ कर देना होगा. उन्हें रुककर सही रणनीति बनानी होगी और फिर अपने जवाब का चुनाव करना होगा.