अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने वैश्विक व्यापार नीति में एक बड़ा बदलाव करते हुए भारत सहित करीब 60 देशों से आयातित होने वाले सामानों पर 10% और 12.5% का नया टैरिफ (आयात शुल्क) लगा दिया है।
व्हाइट हाउस का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार साझेदारों को जबरन श्रम (Forced Labour) के जरिए तैयार होने वाले सामानों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर करना है। हाल ही में हुए नीतिगत बदलावों के बाद भारत को 10 प्रतिशत वाले कम टैरिफ के दायरे में रखा गया है।