BREAKING NEWS
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट TOXIC : बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पटना में अलग ही जलवा! 9.5 लाख में बिकी सोने-हीरे के ब्रेसलेट वाली राखी रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ? जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद? पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
WA f 𝕏
होमInternationalतिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आ...
International

तिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आई यह भीषण बाढ़ और कितने लोग हैं लापता? पूरी रिपोर्ट

तिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आई यह भीषण बाढ़ और कितने लोग हैं लापता? पूरी रिपोर्ट — पूरी खबर और ताज़ा अपडेट यहाँ पढ़ें।

तिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आई यह भीषण बाढ़ और कितने लोग हैं लापता? पूरी रिपोर्ट

काठमांडू: बुधवार को नेपाल के लोगों ने उस त्रासदी को भोगा है जिसकी तस्वीरों ने लोगों को विचलित कर दिया है। हिमालय में ऊंचाई पर एक ग्लेशियर का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया जिससे नेपाल-तिब्बत सीमा पर भयानक बाढ़ आ गई। नेपाल और चीन के तिब्बत में 390 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 1,500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल में कम से कम 389 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। इनमें सैकड़ों विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सीमा के दूसरी तरफ तिब्बत के गियिरोंग काउंटी में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है और 558 लोग लापता हैं जिनमें 260 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

नेपाल में अचानक आई त्रासदी की वजह क्या है?

बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 8:40 बजे नेपाल-तिब्बत सीमा के पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। पानी, कीचड़ और पत्थरों का एक तेज बहाव लेंडे खोला नदी की घाटी से गुजरा जिससे कई गांव इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह से तबाह हो गये। इस दौरान कम से कम 19 पुल और करीब 40 किलोमीटर सड़कें बह गईं। नेपाली सैनिकों और बचाव दलों को हेलीकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों के साथ तैनात किया गया है.

शुक्रवार को नेपाल न्यूज ने बताया है कि खराब मौसम और नदी के तेज बहाव के बीच सेना ने अपर त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की एक सुरंग में फंसे लगभग 350 मजदूरों और निवासियों को बचाया है। सीमा के दूसरी तरफ तिब्बत में भी गहरी गाद के कारण सीमावर्ती इलाके तक पहुंचने की कोशिश कर रही चीनी बचाव टीमों को देरी का सामना करना पड़ा है। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने गुरुवार को तिब्बत में आपदा प्रभावित इलाके का दौरा किया और आपातकालीन बचाव व राहत कार्यों का जायजा लिया।

नेपाल में अचानक बाढ़ आने की वजह क्या थी?

नेपाल के अधिकारियों ने बताया है कि बुधवार को अचानक आई बाढ़ से पहले कोई बारिश नहीं हुई थी। ऐसा महसूस हो रहा है कि यह आपदा हिमालय में बहुत ऊंचाई पर शुरू हुई जहां ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर गिर गया जिससे पानी और मलबे का एक तेज़ बहाव नीचे की तरफ बहने लगा। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि ग्लेशियर के निचले हिस्से का एक बड़ा टुकड़ा लगभग 5,200 मीटर की ऊंचाई से टूटकर घाटी में लगभग 1,200 मीटर नीचे गिरा और गिरते समय अपने साथ चट्टानें और मलबा भी ले आया।

इसकी वजह से बर्फ और चट्टानों का जो मलबा नीचे गिरा वह तिब्बत में ल्हेंडे नदी से टकराया। यह जगह नेपाल-चीन बॉर्डर क्रॉसिंग से उत्तर-पूर्व में लगभग 20 किलोमीटर दूर है। मलबे ने कुछ समय के लिए नदी का बहाव रोक दिया, लेकिन फिर प्राकृतिक बांध टूट गया और नीचे की ओर जबरदस्त बाढ़ आ गई।

बाढ़ असल में कहां आई थी?

  • यह आपदा नेपाल-तिब्बत सीमा के पहाड़ी इलाके में आई। सबसे ज्यादा नुकसान नेपाल के रसुवा जिले में हुआ है जो चीन की सीमा के ठीक दक्षिण में है।
  • पानी का शुरुआती बहाव लेंधे खोला में आया जो भोटे कोशी और फिर त्रिशूली नदी में मिलता है और बाढ़ का पानी नेपाल के दक्षिण की ओर ले जाता है।
  • त्रिशूली नदी में पानी का स्तर सिर्फ 30 मिनट में 9 मीटर तक बढ़ गया। रसुवा जिले में टिमुरे और स्याप्रु बेसी जैसे इलाके प्रभावित हुए।
  • नदी के बहाव की दिशा में आगे बढ़ने पर बाढ़ का पानी नेपाल के नुवाकोट और धाडिंग जिलों के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया।
  • त्रिशूली नदी आगे चलकर नारायणी नदी में मिल जाती है जो बिहार राज्य में प्रवेश करती है जहां इसे गंडक नदी के नाम से जाना जाता है।

नेपाल में आए विनाशक बाढ़ में कितने मरे, कितने प्रभावित?
नेपाल और तिब्बत में 390 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 1,500 से ज्यादा लोग लापता हैं। स्थानीय अस्पतालों और काठमांडू में कम से कम 65 लोगों का इलाज चल रहा था।
तिब्बत के अधिकारियों ने ग्यिरॉन्ग काउंटी में कम से कम तीन मौतों की सूचना दी है जहां 260 विदेशी नागरिकों सहित 558 लोग लापता हैं।
नेपाल में सैकड़ों लोग लापता हैं। पर्यटन विभाग ने गुरुवार को बताया कि बुधवार सुबह से 34 देशों के 668 पर्यटक संपर्क से बाहर हैं।
भारत के 177, अमेरिका के 90, ऑस्ट्रेलिया के 34, यूके के 33 और कनाडा के 25 नागरिक लापता हैं।
बीजिंग के विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में लापता लोगों में 100 चीनी नागरिक भी शामिल हैं।
मनोज मिश्रा नाम के एक शिक्षक ने बताया कि उन्होंने नेपाल में बाढ़ के पानी में गाड़ियों और लोगों को बहते हुए देखा। उन्होंने कहा 'मैंने बाढ़ में करीब नौ ट्रकों को बहते हुए देखा जिनमें लोग भी सवार थे। यह दिल दहला देने वाली घटना है।' बुरी तरह प्रभावित इलाकों से बचे लोगों को भी सेना के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें से कुछ को काठमांडू के अस्पतालों में ले जाया गया है।

नेपाल में भयानक आपदा के बीच मौजूदा स्थिति क्या है?
नेपाल की सेना और पुलिस के 5,000 से ज्यादा जवान बचे हुए लोगों की तलाश और शवों को निकालने का काम कर रहे हैं। वहीं हेलिकॉप्टर बाढ़ की वजह से कटे हुए इलाकों में टेंट, खाना और दूसरी जरूरी चीजें पहुंचा रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव दल अभी भी उन इलाकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जहां पहुंचना अत्यंत मुश्किल है। अधिकारी आपदा वाली जगह पर एक नए खतरे पर भी नजर रखे हुए हैं।

नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि बाढ़ वाली जगह पर एक झील बन गई है और उसका जलस्तर बढ़ रहा है। इससे चिंता बढ़ गई है कि झील फट सकती है और निचले इलाकों में और बाढ़ आ सकती है। इस चेतावनी ने त्रिशूली और गंडक नदी के किनारे बसे इलाकों जिनमें भारत की सीमा से सटे इलाके भी शामिल हैं के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

संबंधित खबरें

जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर
International ब्रेकिंग

जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर

21 days ago 10 views
पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
International ब्रेकिंग

पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो

पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार...

21 days ago 17 views
भारत के सबसे बड़े मुस्लिम दोस्त ने दिया धोखा? चीन को दे रहा राफेल जेट से लड़ने की ट्रेनिंग, J-16 ले रहे टक्‍कर
International ब्रेकिंग

भारत के सबसे बड़े मुस्लिम दोस्त ने दिया धोखा? चीन को दे रहा राफेल जेट से लड़ने की ट्रेनिंग, J-16 ले रहे टक्‍कर

भारत के सबसे बड़े मुस्लिम दोस्त ने दिया धोखा? चीन को दे रहा राफेल जेट से लड़ने की ट्रेनिंग, J-16 ले...

22 days ago 7 views
अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 60 देशों से वसूलेगा 12.5% टैक्स, भारत को दी राहत
International ब्रेकिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 60 देशों से वसूलेगा 12.5% टैक्स, भारत को दी राहत

53 days ago 6 views