BREAKING NEWS
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट TOXIC : बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पटना में अलग ही जलवा! 9.5 लाख में बिकी सोने-हीरे के ब्रेसलेट वाली राखी रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ? जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद? पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
WA f 𝕏
होमInternationalजिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS सम...
International ब्रेकिंग न्यूज़

जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर

जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए आ सकते हैं। यह सात वर्षों में उनकी पहली भारत यात्रा होगी, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में बेहतरी का रास्ता खुल सकता है। साल 2020 में बॉर्डर पर (गलवान में) झड़प के बाद भारत और चीन के रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए थे। हालिया महीनों में दोनों देशों की ओर से चीजों को पटरी पर लाने की कोशिश होती दिखी है। ब्रिक्स समिट इसमें अहम मोड़ साबित हो सकती है।

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ब्रिक्स समिट में एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल होने की संभावना है। भारत 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में शी की दिल्ली में मौजूदगी और मोदी से उनकी मुलाकात में इस बात पर नजर रहेगी कि भारत-चीन रिश्तों को बेहतर बनाने पर क्या संकेत देते हैं।

यात्रा की तैयारी की जा रही
मामले की सीधी जानकारी रखने वाले एक भारतीय सूत्र ने रॉयटर्स को बताया है कि चीनी अधिकारी होटल और सुरक्षा प्रोटोकॉल को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। दो अन्य भारतीय सूत्रों ने बताया कि शी के साथ 400 अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आने की संभावना है। साल 2019 में उनकी पिछली यात्रा में 200 से कम अधिकारी आए थे।

दोनों देशों के अधिकारियों के इस समिट का इस्तेमाल आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार करने और बॉर्डर और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चले आ रहे मतभेदों को संभालने के लिए करने की उम्मीद है। शी की यात्रा की अंतिम योजना और भारत-चीन के बीच संभावित द्विपक्षीय बैठक के एजेंडा को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

आधिकारिक ऐलान बाकी
शी के दिल्ली आने पर दोनों ओर से आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम BRICS को महत्व देते हैं और इस साल की मेजबानी के लिए भारत का समर्थन करते हैं। फिलहाल हमारे पास राष्ट्रपति शी की यात्रा के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में सात साल में पहली बार चीन का दौरा किया था, जो रिश्ते में सुधार का संकेत था। हालांकि दोनों देशों में बॉर्डर का मुद्दा अभी भी विवाद की वजह बना हुआ है। दोनों देश हिमालय के आसपास तकरीबन 3,800 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा साझा करते हैं। इसमें बड़ा हिस्सा बिना सीमांकन वाले बॉर्डर का है।

2020 की गलवान झड़प
दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर विवाद दशकों पुराना है लेकिन हालिया वर्षों में तनातनी की वजह गलवान की झड़प है। गलवान में 2020 में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। इस घटना ने दोनों देशों को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया था। घटना के बाद चार साल तक सैन्य गतिरोध बना रहा और आखिरकार अक्टूबर 2024 में सेनाओं के पीछे हटने का समझौता हुआ।

संबंधित खबरें

तिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आई यह भीषण बाढ़ और कितने लोग हैं लापता? पूरी रिपोर्ट
International

तिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आई यह भीषण बाढ़ और कितने लोग हैं लापता? पूरी रिपोर्ट

तिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आई यह भीषण बाढ़ और कितने लोग हैं लापता? पूरी रिपोर्...

18 days ago 28 views
पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
International ब्रेकिंग

पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो

पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार...

21 days ago 15 views
भारत के सबसे बड़े मुस्लिम दोस्त ने दिया धोखा? चीन को दे रहा राफेल जेट से लड़ने की ट्रेनिंग, J-16 ले रहे टक्‍कर
International ब्रेकिंग

भारत के सबसे बड़े मुस्लिम दोस्त ने दिया धोखा? चीन को दे रहा राफेल जेट से लड़ने की ट्रेनिंग, J-16 ले रहे टक्‍कर

भारत के सबसे बड़े मुस्लिम दोस्त ने दिया धोखा? चीन को दे रहा राफेल जेट से लड़ने की ट्रेनिंग, J-16 ले...

22 days ago 7 views
अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 60 देशों से वसूलेगा 12.5% टैक्स, भारत को दी राहत
International ब्रेकिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 60 देशों से वसूलेगा 12.5% टैक्स, भारत को दी राहत

53 days ago 6 views