नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित 'फोर्सेस फर्स्ट कॉन्क्लेव' में कहा कि सीमाओं पर तैनात हमारे जवान, समुद्र की अथाह गहराइयों में राष्ट्र की सुरक्षा में जुटे हमारे नौसैनिक और आकाश की ऊंचाइयों पर देश की रक्षा करने वाले हमारे वायु योद्धा, ये सभी हमारे राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जो देश अपने सैनिकों का सम्मान करना नहीं जानता, उसका भविष्य कभी सुरक्षित नहीं हो सकता। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पिछले बारह वर्षों से काम कर रही है। भारत में जब से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आई है, उसके बाद से ही हमने 'राष्ट्र सर्वोपरि' और 'सेना सर्वोपरि' के भाव के साथ डिफेंस सेक्टर के पुनरुद्धार और उसकी मजबूती को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे पहले हमने डिफेंस से जुड़े पुराने माइंडसेट को बदला। हमारी सरकार ने तय किया कि भारत अपनी रक्षा तैयारी को न सिर्फ मजबूत करेगा बल्कि डिफेंस की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत आयात पर अपनी निर्भरता कम करेगा।
National
ब्रेकिंग न्यूज़
12 सालों में रक्षा क्षेत्र में निर्भरता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा भारत : राजनाथ सिंह
संबंधित खबरें
National
ब्रेकिंग
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर
Hypersonic Missile: भारत अपने डिफेंस सिस्टम को मॉडर्न वॉरफेयर के लिहाज से अपग्रेड कर रहा है. आर्मी,...
National
ब्रेकिंग
कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD...
National
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ?
रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के इस पावन त्योहार पर प्रधान...
National
ब्रेकिंग
मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद?
मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्...