BREAKING NEWS
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट TOXIC : बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पटना में अलग ही जलवा! 9.5 लाख में बिकी सोने-हीरे के ब्रेसलेट वाली राखी रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ? जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद? पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
WA f 𝕏
होमInternationalपानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला...
International ब्रेकिंग न्यूज़

पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो

पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो — पूरी खबर और ताज़ा अपडेट यहाँ पढ़ें।

पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो

Wudu in UK

Water Crisis UK: इंग्लैंड में पानी की कमी अब इतनी बढ़ गई है कि सरकार और पानी की कंपनियां लोगों की आदतों में भी बदलाव की अपील कर रही हैं. इसी कड़ी में दक्षिण एशियाई यानी देसी परिवारों से कहा गया है कि वे चावल को 5-7 बार धोने के बजाय सिर्फ दो बार पानी से साफ करें. दावा है कि इससे हर बार चावल बनाते समय करीब 5 लीटर पानी बचाया जा सकता है. इस कैंपेन पर करीब 2.7 लाख पाउंड खर्च किए जा रहे हैं. इसका मकसद अलग-अलग समुदायों के लोगों को पानी बचाने के आसान तरीके बताना है. इसी के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज से पहले किए जाने वाले वजू में भी कम पानी इस्तेमाल की बात कही गई है. लेकिन अब इस पैसे और इस मुहिम को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.


चावल धोने की आदत पर क्यों नजर?
इंग्लैंड के कई हिस्से इस समय सूखे की मार झेल रहे हैं. कई इलाकों में नदियों और जलाशयों का पानी कम हो रहा है. ऐसे में पानी की कंपनियां घरों में पानी की खपत कम करने के तरीके बता रही हैं. मुहिम में कहा गया है कि कुछ दक्षिण एशिया परिवार कच्चे चावल को 5 से 7 बार बहते पानी में धोते हैं. पानी साफ होने तक चावल धोने की इस आदत को कम करने की सलाह दी गई है. लोगों से कहा गया कि चावल को सिर्फ दो बार धोने से हर बार करीब 5 लीटर पानी बच सकता है. चावल धोने के बाद बचे पानी को फेंकने के बजाय पौधों में डालने का सुझाव भी दिया गया है.

मुस्लिमों को खास निर्देश
इस मुहिम में मुस्लिम समुदाय को भी शामिल किया गया है. कैंब्रिज सेंट्रल मस्जिद के साथ मिलकर लोगों को वुजू के दौरान पानी बचाने का तरीका बताया जा रहा है. लोगों से कहा गया है कि नल खुला छोड़कर वुजू करने के बजाय एक लीटर का जग इस्तेमाल करें. अभियान के मुताबिक, लगातार नल चलाकर वुजू करने में एक बार में करीब 6 से 12 लीटर पानी खर्च हो सकता है.

इस मुहिम को लेकर कुछ नेताओं और लोगों ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जब लोगों के पानी के बिल बढ़ रहे हैं, तब ऐसी योजनाओं पर इतना पैसा खर्च करना कितना सही है? कंजर्वेटिव नेता माइक वुड ने भी इस खर्च की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि बढ़ते पानी के बिल भरने वाले परिवार इस तरह की योजना देखकर खुश नहीं होंगे. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पानी बचाने के लिए पहले ब्रिटेन की पुरानी पाइपलाइनों को ठीक किया जाना चाहिए.

संबंधित खबरें

तिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आई यह भीषण बाढ़ और कितने लोग हैं लापता? पूरी रिपोर्ट
International

तिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आई यह भीषण बाढ़ और कितने लोग हैं लापता? पूरी रिपोर्ट

तिब्बत में फटी झील, नेपाल में हाहाकार, आखिर कैसे आई यह भीषण बाढ़ और कितने लोग हैं लापता? पूरी रिपोर्...

18 days ago 28 views
जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर
International ब्रेकिंग

जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर

21 days ago 10 views
भारत के सबसे बड़े मुस्लिम दोस्त ने दिया धोखा? चीन को दे रहा राफेल जेट से लड़ने की ट्रेनिंग, J-16 ले रहे टक्‍कर
International ब्रेकिंग

भारत के सबसे बड़े मुस्लिम दोस्त ने दिया धोखा? चीन को दे रहा राफेल जेट से लड़ने की ट्रेनिंग, J-16 ले रहे टक्‍कर

भारत के सबसे बड़े मुस्लिम दोस्त ने दिया धोखा? चीन को दे रहा राफेल जेट से लड़ने की ट्रेनिंग, J-16 ले...

22 days ago 7 views
अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 60 देशों से वसूलेगा 12.5% टैक्स, भारत को दी राहत
International ब्रेकिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 60 देशों से वसूलेगा 12.5% टैक्स, भारत को दी राहत

53 days ago 6 views