वाराणसी। तेलियाबाग में पेड़ों की डाली की छंटाई करने के दौरान शनिवार को आउटसोर्सिंग पर तैनात लाइनमैन शिव प्रकाश यादव (35) को करेंट का झटका लगने से सीढ़ी से जमीन पर गिर पड़ा। मौजूद साथी उसे मंडलीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की पीछे विभागीय लापरवाही बताया जा रहा है। मृत लाइनमैन अकुशल था, वह बिजली के खंभे पर नहीं चढ़ता था, प्रशिक्षित लाइनमैन उससे सहयोग का काम लेते थे।