BREAKING NEWS
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट TOXIC : बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पटना में अलग ही जलवा! 9.5 लाख में बिकी सोने-हीरे के ब्रेसलेट वाली राखी रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ? जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद? पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
WA f 𝕏
होमReligion/BhaktiKajari Teej 2026: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए...
Religion/Bhakti

Kajari Teej 2026: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय और मंत्र जाप

Kajari Teej 2026: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय और मंत्र जाप — पूरी खबर और ताज़ा अपडेट यहाँ पढ़ें।

Kajari Teej 2026: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय और मंत्र जाप

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाओं के लिए महत्व रखता है, जो इस दिन अपने पति की लंबी उम्र, संतान की खुशहाली और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के साथ उपवास रखती हैं। जैसे हरियाली तीज का महत्व है, वैसे ही कजरी तीज भी महिलाओं के लिए विशेष पर्व है। इस दिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं और शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं।

कजरी तीज 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 30 अगस्त, रविवार के दिन सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर होगा। वहीं, अगले दिन यानी 31 अगस्त, सोमवार को सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक तृतीया तिथि व्याप्त रहेगी इसके उपरांत चतुर्थी तिथि लग जाएगी। ऐसे में उदया तिथि की गणना के अनुसार, कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को करना शास्त्र सम्मत होगा। वहीं, इस दिन चतुर्थी तिथि लगने से कज्जली तृतीया पर बहुला चतुर्थी का भी शुभ संयोग बनेगा।

कजरी तीज के मौके पर कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से वैवाहिक जीवन में शांति और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए उपाय
इस शुभ दिन पर यदि कुंवारी कन्याएं मनोवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति की कामना से व्रत और पूजन करती हैं, तो उन्हें इसका फल मिलता है। व्रत के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती को खीर का भोग अर्पित करें और फिर माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं समर्पित करें। पूजा के अंत में श्री पार्वती चालीसा का पाठ अवश्य करें।

वैवाहिक जीवन में शांति लाने के लिए
यदि किसी विवाहित स्त्री के दांपत्य जीवन में बाधाएं आ रही हों या कलह बना रहता हो, तो कजरी तीज पर विशेष उपाय करें। इस दिन हरे वस्त्र पहनकर शिव-पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें। व्रत करें और कजरी तीज की कथा को श्रद्धा से सुनें। यह उपाय वैवाहिक जीवन को मधुर बनाता है।

दान से मिलेगा ग्रहों का बल
कजरी तीज के दिन दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन जरूरतमंदों को दूध, दही, घी, मिश्री आदि का दान करें। यह दान न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ होता है, बल्कि ज्योतिषीय रूप से शुक्र ग्रह को भी बल देता है, जिससे वैवाहिक जीवन में संतुलन और प्रेम बना रहता है।

इन मंत्रों का करें जप
ॐ गौरीशंकराय नमः
ॐ उमा महेश्वराय नम:
ॐ पार्वतीपतये नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौरी देव्यै नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौरी देव्यै नमः
इन मंत्रों के जाप से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए खबर फर्स्ट उत्तरदायी नहीं है।

 

संबंधित खबरें

मथुरा-वृंदावन में 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव, 15 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
Religion/Bhakti

मथुरा-वृंदावन में 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव, 15 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

16 days ago 27 views
31 अगस्त को रखा जाएगा बहुला चतुर्थी 2026 व्रत, पढ़ें गणेश पूजा का धार्मिक महत्व और विधि
Religion/Bhakti

31 अगस्त को रखा जाएगा बहुला चतुर्थी 2026 व्रत, पढ़ें गणेश पूजा का धार्मिक महत्व और विधि

31 अगस्त को रखा जाएगा बहुला चतुर्थी 2026 व्रत, पढ़ें गणेश पूजा का धार्मिक महत्व और विधि — पूरी खबर औ...

17 days ago 7 views
समुद्र मंथन से मिला अहंकार छोड़ने और लोक कल्याण का संदेश: प्रशांत भैया जी
Religion/Bhakti

समुद्र मंथन से मिला अहंकार छोड़ने और लोक कल्याण का संदेश: प्रशांत भैया जी

समुद्र मंथन से मिला अहंकार छोड़ने और लोक कल्याण का संदेश: प्रशांत भैया जी — पूरी खबर और ताज़ा अपडेट...

21 days ago 10 views
सावन के अंतिम सोमवार को सेवा महातीर्थ में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश बनी कावड़ यात्रा
Religion/Bhakti ब्रेकिंग

सावन के अंतिम सोमवार को सेवा महातीर्थ में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश बनी कावड़ यात्रा

सावन के अंतिम सोमवार को सेवा महातीर्थ में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संद...

22 days ago 26 views