BREAKING NEWS
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट TOXIC : बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पटना में अलग ही जलवा! 9.5 लाख में बिकी सोने-हीरे के ब्रेसलेट वाली राखी रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ? जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद? पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
WA f 𝕏
होमReligion/Bhaktiमथुरा-वृंदावन में 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव, 15...
Religion/Bhakti

मथुरा-वृंदावन में 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव, 15 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

मथुरा-वृंदावन में 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव, 15 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

 

Mathura Krishna Janmashtami 2026: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी पावन तिथि की मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण ने मथुरा की जेल में जन्म लिया था. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और लीलाभूमि वृंदावन में इस बार जन्माष्टमी का पर्व बेहद खास संयोग के साथ मनाया जाएगा. साल 2026 में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 4 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा, जबकि इसके अगले दिन 5 सितंबर को नंदोत्सव की धूम रहेगी. इस बार 15 साल बाद कृष्ण जन्माष्टमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है. आइए जानते हैं कब मनाया जाएगा नंदोत्सव

4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर को रात 2 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी और 5 सितंबर को रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहने वाली है. ऐसे में उदयातिथि को मानते हुए मथुरा-वृंदावन समेत पूरे भारत में 4 सितंबर दिन शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र रात 11 बजकर 04 मिनट तक है.

गृहस्थ और वैष्णव परंपरा में जन्माष्टमी की तारीख में अंतर
जन्माष्टमी की तिथि को लेकर कई बार लोगों में भ्रम रहता है. इसका कारण अलग-अलग धार्मिक परंपराओं में व्रत निर्धारण की पद्धति है. स्मार्त परंपरा में गृहस्थ लोग सामान्यतः निशीथ काल में पड़ने वाली अष्टमी तिथि को प्राथमिकता देते हैं. इनकी परंपरा में यह तिथि सप्तमी और अष्टमी तिथि के संयोग से तय होती है.

सावन में सजा सागर का मिनी वृंदावन! मोतियों के झूलों में विराजे भगवान
वहीं वैष्णव परंपरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और अन्य पंचांग नियमों को ध्यान में रखकर व्रत का निर्धारण किया जाता है. ये कभी सप्तमी युक्त तिथि में जन्माष्टमी का पर्व नहीं मनाते हैं. इसलिए अलग-अलग परंपराओं में तारीख का अंतर दिखाई दे सकता है.

निशीथ पूजा का समय
हालांकि मथुरा-वृंदावन में 4 सितंबर को मुख्य कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा. मथुरा के पंचांग के अनुसार 4 सितंबर की रात करीब 11:56 बजे से 5 सितंबर की रात 12:41 बजे तक निशीथ पूजा का समय रहेगा. इसी दौरान भगवान का अभिषेक, पूजन, आरती और जन्मोत्सव किया जाएगा.

15 साल बाद दुर्लभ संयोग
4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. इस बार 15 साल बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा. द्वापर युग में श्रीकृष्ण का जन्म मध्य रात्रि को अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्ष6 में हुआ था. इस बार जन्माष्टमी पर ऐसा ही दुर्लभ संयोग देखने को मिल रहा है. कई बार जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि तो रहती है लेकिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन पाता. लेकिन इस बार दोनों एक ही दिन बन रहे है. यही वजह से इस बार जन्माष्टमी का पर्व विशेष माना जा रहा है.

जन्माष्टमी का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में कंस के कारागार में देवकी और वसुदेव के पुत्र के रूप में जन्म लिया था. इसलिए जन्माष्टमी पर भक्त दिनभर व्रत रखते हैं और रात में भगवान के जन्म के समय पूजा-अर्चना कर माखन-मिश्री, फल और पंचामृत का भोग लगाते हैं. माना जाता है कि श्रद्धा और भक्ति से भगवान कृष्ण की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना पूरी होती है.

रोहिणी नक्षत्र क्यों है खास?
श्रीकृष्ण के जन्म से रोहिणी नक्षत्र का विशेष संबंध माना जाता है. मान्यता है कि भगवान का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में हुआ था. इसीलिए जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग पर्व की धार्मिक महत्ता को और बढ़ा देता है. साल 2026 में 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है. 4 सितंबर को रात 12 बजकर 29 मिनट से रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत हो रही है और रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी.

5 सितंबर को नंदोत्सव
कृष्ण जन्म के अगले दिन गोकुल और वृंदावन की परंपरा के अनुसार नंदोत्सव मनाया जाता है. इस दिन नंद बाबा के घर बालकृष्ण के जन्म की खुशी मनाने की परंपरा है. वृंदावन के मंदिरों में विशेष दर्शन, भोग और उत्सव आयोजित किए जाते हैं. इस तरह 4 सितंबर की मध्यरात्रि कृष्ण जन्म और 5 सितंबर का नंदोत्सव ब्रजभूमि में भक्तों के लिए दो दिनों का विशेष आध्यात्मिक उत्सव बन जाएगा.

संबंधित खबरें

31 अगस्त को रखा जाएगा बहुला चतुर्थी 2026 व्रत, पढ़ें गणेश पूजा का धार्मिक महत्व और विधि
Religion/Bhakti

31 अगस्त को रखा जाएगा बहुला चतुर्थी 2026 व्रत, पढ़ें गणेश पूजा का धार्मिक महत्व और विधि

31 अगस्त को रखा जाएगा बहुला चतुर्थी 2026 व्रत, पढ़ें गणेश पूजा का धार्मिक महत्व और विधि — पूरी खबर औ...

17 days ago 6 views
Kajari Teej 2026: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय और मंत्र जाप
Religion/Bhakti

Kajari Teej 2026: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय और मंत्र जाप

Kajari Teej 2026: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय और मंत्र जाप — पूरी खबर औ...

18 days ago 6 views
समुद्र मंथन से मिला अहंकार छोड़ने और लोक कल्याण का संदेश: प्रशांत भैया जी
Religion/Bhakti

समुद्र मंथन से मिला अहंकार छोड़ने और लोक कल्याण का संदेश: प्रशांत भैया जी

समुद्र मंथन से मिला अहंकार छोड़ने और लोक कल्याण का संदेश: प्रशांत भैया जी — पूरी खबर और ताज़ा अपडेट...

21 days ago 10 views
सावन के अंतिम सोमवार को सेवा महातीर्थ में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश बनी कावड़ यात्रा
Religion/Bhakti ब्रेकिंग

सावन के अंतिम सोमवार को सेवा महातीर्थ में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश बनी कावड़ यात्रा

सावन के अंतिम सोमवार को सेवा महातीर्थ में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संद...

22 days ago 26 views